उत्तरप्रदेश

जनता दरबार में 09 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय में आयोजित ‘जनता दरबार’ में आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं।

विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने राजस्व एवं भूमि, शिक्षा, आवास, विद्युत, पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सुरक्षा, ICDS सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 09 परिवाद प्रस्तुत किए।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच करते हुए 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें और प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।

लापरवाही और अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं!

सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिला,अनुमंडल प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। आज विभिन्न स्तरों पर कुल 37 आवेदनों का अवलोकन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

जनता दरबार जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त मंच।

जिला प्रशासन का संकल्प त्वरित पारदर्शी और समयबद्ध समाधान, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Related posts

वैशाली में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, आम लोगों की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

पीड़ित महिला के द्वारा पैसे का सूद नही देने पर मीरा सिंह ने कोतवाली में कराई मुकदमा दर्ज

प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

error: