हरियाणा, धर्मवीर शर्मा : समालखा हल्के के गांव राक्सेड़ा में विकास कार्यों की बाहर लगी हुई है गांव का विकास लगातार आगे बढ़ रहा है। राक्सेडा गांव में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली हरिजन चौपाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विधायक मनमोहन बड़ाना के प्रतिनिधि विजय शेखर और गांव के सरपंच रामधन सैनी ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर ने कहा कि विधायक मनमोहन बड़ाना के निर्देशानुसार समालखा हल्के के गांवों में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समालखा शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, विधायक का प्रयास है कि पूरे हलके को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जाए।उन्होंने कहा कि विधायक मनमोहन बड़ाना विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव या राजनीति नहीं करते। उनका उद्देश्य सबका साथ सबका विकास” की भावना के साथ हर वर्ग और हर गांव तक विकास पहुंचाना है।
वहीं, गांव के सरपंच रामधन सैनी ने विधायक मनमोहन बड़ाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने इससे पहले भी गांव के गरीब परिवारों की मदद की है। उन्होंने बताया कि विधायक की ओर से अपने निजी कोष से 10 गरीब परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई थी। अब गांव में 20 लाख रुपये की लागत से हरिजन चौपाल का निर्माण होने जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा।सरपंच ने विकास कार्यों के लिए विधायक मनमोहन बड़ाना का धन्यवाद किया और कहा कि गांव में विकास कार्यों को गति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
