बिहार

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

सीतामढ़ी, (न्यूज़ क्राइम 24) भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के 50वें वर्ष यानी स्वर्ण जयंती समारोह को चित्रांश परिवार ने हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक सम्मान और आपसी भाईचारे की भी झलक देखने को मिली।स्वर्ण जयंती के इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष कलम, पुस्तिका और पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज के कल्याण की कामना की। पूजा में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक समरसता का स्वरूप दिया. पांच दशक से संस्कृति और परंपरा को सहेज रहा चित्रांश परिवार
पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप लाल कर्ण ने कहा कि 50 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह पूजनोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम भी है। इसके जरिए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और विरासत से परिचित कराया जा रहा है।

वहीं, समिति के संरक्षक गोपीवल्लव दत्त ने समाज के गणमान्य व्यक्तियों को पाग, दुपट्टा और कलम भेंट कर सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से सामाजिक योगदान देने वाले लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।समारोह में वीरेन्द्र दत्त, राकेश लाल कर्ण, राजेश लाल कर्ण, सुभाष कर्ण, मणिशंकर लाल कर्ण उत्पल कर्ण मदन मोहन दत्त शैलेन्द्र लाल कर्ण संतोष दत्त, रौशन लाभ अशोक लाल कर्ण भोला सिंह और अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए