पंजाब

दशहरा कमेटी हनुमान चालीसा के पाठ से शुरू हुई

पानीपत, धर्मवीर पंडित : हरियाणा दशहरा कमेटी सनौली रोड की जनरल मीटिंग हुडा सेक्टर स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुई। तिलक राज छाबड़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, देवेंद्र रेवड़ी व कैलाश नारंग ने अन्नपूर्णा वस्त्र, अनाज एवं पुस्तक बैंक के सेवा कार्यों की सराहना की। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि बैंक का स्थापना दिवस 12 सितंबर को पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में होगा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.अर्चना गुप्ता, शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी व ओमप्रकाश माटा होंगे।

दशहरा आयोजन के लिए सडक़ सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली तथा नगर निगम संबंधी कार्यों हेतु तीन सब कमेटियां गठित की गईं और सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। हर्ष रेवड़ी व धर्मेंद्र नए सदस्य बने। बैठक में प्रीतम गुलाटी, अशोक नारंग, डा.रमेश चुघ, किशन शर्मा, अमित तनेजा, चिमन सेठी, हिमांशु बांगा, सुरेंद्र जुनेजा, किशोर अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण गोपाल सेठी, बसंत रामदेव, मोहन लाल सलूजा, चुन्नी लाल चुघ, महेंद्र पसरीचा, रविंद्र शर्मा, कैलाश लूथरा, जवाहर जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, विजय चौधरी, तरुण धमीजा, अमित रामदेव, चुन्नी लाल लखीना, सागर रेवड़ी, भूषण नारंग, विक्की जुनेजा, जतिन नारंग, साहिल वशिष्ठ, गुरमीत मक्कड़, विपुल वधवा, नीरज मिगलानी, रमन पाहवा, फतेहचंद गुलाटी हरीश मक्कड़ संजय बरेजा, जतिन ढींगड़ा व मोहित आहूजा आदि मौजूद रहे।

Related posts

राक्सेड़ा गांव में विकास कार्यों की सौगात, 20 लाख की लागत से बनेगी हरिजन चौपाल

हलवाई की पीटकर हत्या करने के दो और आरोपी गिरफ्तार!

पानीपत के 2 लाख 26 हजार 389 विद्यार्थी देंगे यातायात नियमों की परीक्षा

error: