यूपी, संजय कुमार तिवारी : बलिया में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान लंगड़ा के तहत भीमपुरा थाना पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर चेकिन अभियान चलाया रहा था रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिम पट्टी उद्धरन मार्ग पर प्रेमरजा गांव के पास बदमाश अरविंद सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 पंचबीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया।
वही पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए भी अरविंद सोनी निवासी पंचवीर थाना साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय बिहार को मुठभेड़ के दौरान दाहिने पैर गोली लगी। वही दूसरा बदमाश पंकज सोनी उम्र 19 वर्ष जो बिहार का बताया जा रहा है यह भागने लगा जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पंकज सोनी को पकड़ लिया।वही पुलिस के द्वारा पूछताछ में बताया कि महिलाओं के गहने साफ करने के बहाने गहने चोरी करने के बाद दोनो बदमाश फरार हो जाते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर,एक खोखा कारतूस 315 बोर,चोरी के तीन पीली धातु के आभूषण और 15.600 रुपए नगद, एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
