बिहार

रात्रि गश्ती में घूरना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से 176 बोतल नेपाली शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घूरना थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से 176 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान पथराहा रोड स्थित कब्रिस्तान के समीप एक मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर बाइक से कुल 176 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू पासवान, पिता ललित पासवान, निवासी टेकुना, थाना प्रतापगंज, जिला सुपौल तथा नीतीश कुमार, पिता भुनेश्वर पासवान, निवासी गोनहा, थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का उद्घाटन

error: