पानीपत, धर्मवीर शर्मा : जमीन का इंतकाल करने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी और उसके सहायक को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB ने ट्रैप लगाकर दोनों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटवारी सुभाष और उसके सहायक उस्मान के रूप में हुई है। दोनों को HSVP कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि जमीन का इंतकाल करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम आरोपियों ने ली, ACB की टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया। ACB की टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
