बिहार

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खैरा पंचायत अंतर्गत गढ़िया गांव में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने नरपतगंज थाना में गांव के सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस छात्रा की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी मोहम्मद सुबेर (पिता- शहाबुद्दीन) उनकी बेटी को लंबे समय से मोबाइल फोन के माध्यम से परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई की रात आरोपित उनके घर में भी घुस गया था। उस समय ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया था।

Advertisements
Ad 1

आवेदन में आगे आरोप लगाया गया है कि 8 जुलाई की रात करीब दो बजे मोहम्मद सुबेर, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद अली, मोहम्मद महफूज समेत सात लोग एक चारपहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने हथियार के बल पर घर के बाहर से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया और फरार हो गए। मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की सकुशल बरामदगी तथा नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related posts

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

एसएसबी जवानों और बथनाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: