बिहार

डीएम-एसपी ने किया सहयोग शिविर का उद्घाटन, लाभुकों को मिली आवास की चाबी और 1 लाख का चेक

शेखपुरा,  उमेश कुमार : नगर परिषद शेखपुरा के मध्य विद्यालय, पुरनकामा में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्षा ने डीएम व एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जन समस्याएं सुनीं, ऑन स्पॉट मिला समाधान

शिविर में डीएम शेखर आनंद ने आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम कर सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाएं।

उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि वे अपनी शिकायत संबंधित पदाधिकारी से करने के साथ-साथ ‘सहयोग पोर्टल’ पर खुद से भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

आवास योजना के लाभुकों को मिला तोहफा

शिविर के दौरान सरिता देवी पति सुरजी रविदास और सुबेलाल रविदास पिता बलदेव रविदास को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा निर्मित आवास की चाबी डीएम के हाथों सौंपी गई। वहीं संजू सिन्हा पति आदित्य नारायण प्रसाद को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये का चेक वितरित किया गया।

Advertisements
Ad 1

गोदभराई-अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न

ICDS के तहत शिविर में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने पारंपरिक रीति-रिवाज से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर फल की टोकरी दी और नियमित स्वास्थ्य जांच व संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के समुचित पोषण, टीकाकरण और आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

डीएम शेखर आनंद ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान निश्चित समय सीमा में किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी अधिकारी निष्ठा से दायित्व निभा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्षा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड कमिश्नर, जनप्रतिनिधि, लाभुक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts

हरित ऊर्जा को बढ़ावा : बिहार ने केंद्र से मांगा सहयोग, 3305 मेगावाट ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर और BESS के लिए वित्तीय मदद का आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने LNJP अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, गंदगी-जांच में देरी पर भड़के

पूर्व मुखिया राकेश कुमार का अधूरा सपना हुआ साकार, बेटों ने पूरा कराया राधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण

error: