बिहार

बिहार : सावन मेले को लेकर शेखपुरा प्रशासन अलर्ट, डीएम एसपी ने किया कामेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश

शेखपुरा, (न्यूज़ क्राइम 24) पवित्र सावन महीने में लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने संयुक्त रूप से नगर परिषद क्षेत्र के गिरिहिन्डा पहाड़ स्थित महाभारत कालीन बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया और पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, कैमरा और दंडाधिकारी तैनात होंगे: एसपी

निरीक्षण के दौरान एसपी हिमांशु ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल, कैमरा और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता इंतजाम हों ताकि महिला-पुरुष श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सुलभ दर्शन कर सकें। एसपी ने साफ कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल चौबीसों घंटे मुस्तैद रहे ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।

पेयजल, लाइटिंग, सफाई का काम तुरंत पूरा करें: डीएम

Advertisements
Ad 1

डीएम शेखर आनंद ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, लाइटिंग और रास्तों की मरम्मत का काम अविलंब पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महाभारत काल से जुड़ा है मंदिर का इतिहास

गिरिहिन्डा पहाड़ पर स्थित बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। स्थानीय मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी है। सावन में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इस मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरीय अधिकारी व स्थानीय कर्मी मौजूद थे।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: