बिहार

जल-जीवन-हरियाली दिवस; शेखपुरा में लगेंगे 44,701 पौधे, सरकारी भवनों में अनिवार्य होगा सोख्ता निर्माण

शेखपुरा, उमेश कुमार : समाहरणालय के मंथन सभागार में मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस पर शिक्षा विभाग की विशेष परिचर्चा आयोजित हुई। अध्यक्षता उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने की। इस मौके पर DDC, DRDA निदेशक और DEO को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

स्कूलों में लगेंगे 44 हजार से ज्यादा पौधे

DDC संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षा विभाग को जिले में कुल 44,701 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। ये सभी पौधे सरकारी स्कूलों के परिसरों में लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी BEO को निर्देश दिया कि वृक्षारोपण कार्य पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं।

सभी सरकारी भवनों-चापाकलों पर बनेगा सोख्ता

Advertisements
Ad 1

भूजल स्तर सुधारने के लिए DDC ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी भवनों में अनिवार्य रूप से सोख्ता का निर्माण कराया जाए। साथ ही सभी सरकारी व सार्वजनिक चापाकलों और कुओं के पास भी सोख्ता बनाएं ताकि बेकार बहने वाला पानी जमीन में जा सके।

एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने की अपील

DDC ने जिले में पानी की गहराती समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी बचाएं। सभी जिलेवासियों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर वृक्षारोपण और उसकी देखभाल करने की अपील की।

बैठक में DRDA निदेशक, DEO, भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता, जिला उद्यान पदाधिकारी समेत सभी BEO और विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: