बिहार

0 से 05 वर्ष के बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में शुरू किया गया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतर्जन पंचायत में राज्य के प्रभारी सचिव श्री बी कार्तिकेय धनजी की उपस्थिति में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद की दवाई पिलाई गई। बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के बाद लाभार्थियों के अंगुली में कर्मियों द्वारा चिन्ह लगाकर बच्चों को पोलियो से सुरक्षा की पुष्टि की गई। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल कुमार, उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, पूर्णिया पूर्व प्रखंड के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, चिकित्सक एवं अन्य पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

पड़ोसी देशों में बढ़ते पोलियो के कारण हमारे देश में सुरक्षा के लिए पोलियो ड्राप जरूरी :

राज्य के प्रभारी सचिव श्री बी कार्तिकेय धनजी ने कहा कि विश्व के किसी भी हिस्से में कहीं भी जब तक जब तक पोलियो का संक्रमण जारी है बिहार राज्य में पोलियो वायरस के आयात का खतरा बना हुआ है। इस खतरे से बचाव हेतु उच्च गुणवत्ता के पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही नियमित टीकाकरण के तहत पूर्ण टीकाकरण का शत प्रतिशत आच्छादन के होना आवश्यक है। इसके लिए जिले में 28 जून से 02 जुलाई तक पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है।

इसके तहत 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर पोलियो की खुराक पिलाए जाने की शुरुआत की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए सभी बच्चों को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाने का आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में बच्चों को चिन्हित करते हुए प्लस पोलियो खिलाने का निर्देश जारी किया गया है। सभी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण का लाभ उपलब्ध कराते हुए राज्य बिहार द्वारा भविष्य में बच्चों को पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रखने का अभियान चलाया जाएगा ताकि सभी बच्चे भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रख सकें और अपना सामान्य जीवन का लाभ उठा सकें।

Advertisements
Ad 1

सभी स्तर पर टीकाकरण कर्मियों को दिया गया है प्रशिक्षित :

जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रारंभ होने से पूर्व एवं अभियान के दौरान सभी स्तर पर कार्यरत टीककर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का शत प्रतिशत प्रशिक्षण कराया गया है। कार्यक्रम में चक्र प्रारम्भ होने से कम से कम दस दिन पूर्व जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करते हुए चक्र सम्बंधित तैयारी की समीक्षा एवं कार्य के उच्च गुणवत्ता बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किया गया। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की सहभागिता से सुनिश्चित किया गया है।

अभियान के सफल संचालन एवं गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु प्रतिरक्षित बच्चों को चिन्हित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को इंडिएबल इंक मार्कर पेन उपलब्ध कराया गया है। मुख्य ट्रेजिक स्थलों जैसे – बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक-चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रतिरक्षण सुनिश्चित किया गया है। अभियान के दौरान नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाये जाने पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है एवं खुराक पिलाने के पश्चात नियमित टीकाकरण के ड्यू लिस्ट में समादित किया जाएगा जिससे सभी बच्चे पोलियो अभियान का लाभ उठाते हुए भविष्य में पोलियो ग्रसित होने से सुरक्षित रह सके।

Related posts

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए

पटना सिटी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव यात्रा के तैयारी में जुटे लोग

हर माह अंतिम रविवार को मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर से की शुरुआत

error: