बिहार

शेखपुरा में सभी पंचायतों में मना पंचायत विकास दिवस, प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने सर्वा में लिया हिस्सा

शेखपुरा, उमेश कुमार : सरकार के निर्देश पर हर माह के अंतिम रविवार को मनाए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” के तहत आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यक्रम हुए।

बरबीघा प्रखंड के सर्वा पंचायत सरकार भवन में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता शामिल हुईं। पंचायतों के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स, ई-ग्राम स्वराज और स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों के तहत कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ।

मद्यनिषेध नुक्कड़ नाटक रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक टीम ने गीत-संगीत और नाटक से शराबबंदी पर जागरूक किया। शराबबंदी के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक फायदे बताए गए। पोस्टर, बैनर, पंपलेट से नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद

DM शेखर आनंद, SP हिमांशु, DDC संजय कुमार, DPRO स्वाति कुमारी समेत सभी विभागों के जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी, BDO, CO, थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Related posts

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

बर्णवाल महिला समिति द्वारा भव्य गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

error: