शेखपुरा, उमेश कुमार : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को जमालपुर आंगनबाड़ी केंद्र से हुई। जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य बातें:
- 1,43,922 बच्चों का लक्ष्य: जिले में 5 साल तक के 1.43 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
- 377 टीमें तैनात: 305 घर-घर टीम, 72 मोबाइल टीम और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं।
- DM की अपील: जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन तभी होगा जब हर बच्चा दवा पिए। अभिभावक स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें। कोई बच्चा छूटे नहीं, यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
- CS का बयान: सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे कारगर उपाय समय पर खुराक है। आशा और आंगनबाड़ी सेविकाएं निष्ठा से काम करें।
ये रहे मौजूद: सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, ACMO डॉ. अशोक कुमार सिंह, DPM दयाशंकर निधि, BCM धर्मवीर चौधरी, WHO एक्सटर्नल मॉनिटर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
DM ने नारा दिया: हर बच्चा, हर बार, दो बूंद जिंदगी की। अपील की कि अपने आसपास के हर बच्चे तक दवा पहुंचाने में मदद करें।
