बिहार

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

पटना, जया कुमारी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज AN कॉलेज परिसर में अनुग्रह जयंती-सह-स्थापना दिवस समारोह में कहा कि AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए। मुख्यमंत्री ने अनुग्रह वाटिका में डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

मुख्यमंत्री के बड़े ऐलान :

  1. विक्रमशिला विश्वविद्यालय: 15 दिनों में जमीन का अधिग्रहण पूरा होगा और अगले एक वर्ष में विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया जाएगा।
  2. AN कॉलेज थाना शिफ्ट: कॉलेज परिसर स्थित थाने को 10 दिनों के अंदर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।
  3. शिक्षा का विजन: “हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है कि बिहार के बच्चे बिहार में ही पढ़ाई करें और उच्च शिक्षा ग्रहण करें। 14 करोड़ बिहारियों के लिए सब कुछ करेंगे।”

सीएम ने कहा :

  • नालंदा के बाद विक्रमशिला:”PM मोदी और पूर्व CM नीतीश कुमार ने नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया। अब विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया है।”
  • मॉडल स्कूल: जुलाई माह से मंडल स्कूल स्थापित करेंगे, जहां बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे।
  • AN कॉलेज का विकास: AN कॉलेज को डिट्स/ओपन यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करेंगे। भवन निर्माण विभाग की जमीन भी कॉलेज को सौंप दी जाएगी।
  • टॉप यूनिवर्सिटी से MoU: “बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। टॉप यूनिवर्सिटी के साथ MoU कर यहां की यूनिवर्सिटी को गुणवान बनाना है।”

अन्य घोषणाएं :

  • छात्रवृत्ति: छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा रही है।
  • तकनीक: “तकनीक की दुनिया है, उसका भी सदुपयोग करना है।”
  • बिहार की प्रतिभा: “बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारे बच्चे पूरे देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अशोक चौधरी, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति उपेन्द्र प्रसाद सिंह, उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन, AN कॉलेज प्राचार्या रत्ना अमृत भी मौजूद रहे। प्राचार्या ने सीएम को पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Related posts

हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय रोशनी की मदद को फिर आगे आए समाजसेवी राजेश, इलाज के लिए दोबारा बढ़ाया सहयोग का हाथ

श्याम रजक की पत्नी स्वर्गीय अलका रजक की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, कैंसर रोगियों के इलाज के लिए किया गया रक्तदान

डायरिया से डरने नहीं सतर्क रहने की जरूरत : ब्रिगेडियर डॉ. राजू अग्रवाल

error: