बिहार

मारवाड़ी महिला समिति का ग्रीष्म ऋतु शिविर संपन्न, बच्चियों ने सीखे रचनात्मक एवं आत्मरक्षा के गुर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगल तालाब स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा द्वारा आयोजित निशुल्क ग्रीष्म ऋतु शिविर का तृतीय एवं समापन दिवस उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन बच्चियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षणात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

शिक्षक देवराज जी ने बच्चियों को पेपर क्राउन बनाना सिखाया तथा इस माध्यम से पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के महत्व की जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षक पप्पू कुमार ने आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाकर बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। नृत्य शिक्षक आशीष जी ने बच्चियों को नृत्य प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया। इसके अलावा प्राण ऊर्जा चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षित सदस्यों ने बच्चियों को ध्यान (मेडिटेशन) कराया तथा सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति एवं एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisements
Ad 1

शिविर में शामिल सभी बच्चियों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और नई-नई कलाओं एवं कौशलों को सीखा। समापन समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में भाग लेने वाली सभी बच्चियों को भी उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित बच्चियों एवं सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता, शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला, सचिव पूजा माखरिया सहित उर्मिला शाह, यामिनी, श्वेता, अनु, पूनम, अनिता, नीतू, सुनीता, नीता एवं संगीता समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

error: