बिहार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, फुलकाहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुर्साकाटा क्षेत्र से चोरी हुई एक सुपर स्प्लेंडर बाइक को थाना क्षेत्र में एक युवक चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisements
Ad 1

शुक्रवार सुबह वार्ड संख्या-3 स्थित वीरेंद्र मरीक के घर के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई। जांच के दौरान बाइक चोरी की निकली, जिसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related posts

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

फुलकाहा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, एसडीपीओ ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

error: