बिहार

सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ज्‍योर्तिलिंग- सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष महापूजा की

पटना, सोनू कुमार : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर पहले ज्‍योर्तिलिंग- सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष महापूजा की। उन्‍होंने सोमनाथ मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक भी किया। मंदिर के इतिहास में पहली बार मंदिर के शिखर पर 11 तीर्थ स्‍थलों से लाए गए पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्री मोदी ध्‍वजारोहण समारोह में भी शामिल हुए।

इस बीच, वायुसेना ने एयर शो किया जिसमें सूर्यकिरण एयरोबै‍टिक्‍स टीम ने सोमनाथ के ऊपर मनमोहक करतब दिखाए। हेलीकॉप्‍टर के जरिए पुष्‍प वर्षा की गई। इसके बाद श्री मोदी ने विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Advertisements
Ad 1

इससे पहले, श्री मोदी ने हमीर जी गोहिल सर्कल तक रोड शो किया। उन्‍होंने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि भी अर्पित की। सोमनाथ अमृत पर्व, सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में मनाया जा रहा है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: