बिहार

बिहार के पर्यटक मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता ने सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। तख्त साहिब के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद दिया। उपस्थित मीडिया कर्मी से बात करते हुए केदार गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली आकर अपने को धन्य कर दिया।

Advertisements
Ad 1

बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्यों की बहुत संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा पहुंचने पर पटना महानगर भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश , मनोज गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर आगवानी की। तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमिटी अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह उपाध्यक्ष लखवीर सिंह लक्खा , गुरविंदर सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सूरज सिंह नलवा, अधीक्षक दलजीत सिंह, रणजीत गुप्ता, एन आर सेल भाजपा के बी बी वर्मा, उज्जवल, रवि, धर्मवीर जसवीर सिंह राजू उपस्थित रहे।

Related posts

जल जमाव समस्या निदान हेतु विधायक और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

फुलवारी शरीफ में हत्या की साजिश नाकाम, तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार!

औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

error: