झारखण्ड

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

राँची, आशीष रंजन :  आरएलएसवाई कॉलेज, राँची में सोमवार को प्रातः 11:00 बजे ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के कार्यक्रम संयोजक डॉ. विष्णु चरण महतो के मार्गदर्शन में हुआ।

NCC की ANO डॉ. भावना कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। उनके निर्देशन में कुल 45 NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

Advertisements
Ad 1

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, सेवा भावना, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने सामाजिक सहयोग, जागरूकता अभियान और अनुशासनात्मक प्रदर्शन के माध्यम से अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और दस्तावेजीकरण के साथ हुआ। इस दौरान सभी शिक्षकों और प्रशिक्षकों के योगदान की सराहना की गई।

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: