बिहार

शेखपुरा में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम ने सुनीं 11 जनसमस्याएं, त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला प्रशासन शेखपुरा द्वारा ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

डीएम के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जमीन विवाद, राशन कार्ड से नाम हटाना व बनवाना, मारपीट, मृत्यु मुआवजा, ऑपरेटर का मानदेय, अतिक्रमण हटाना, बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, कृषि के लिए ट्रांसफार्मर लगाना, प्राथमिकी दर्ज कराना और घर से बेदखल करने जैसे मामले शामिल रहे।

डीएम ने सभी आवेदकों को एक-एक कर बुलाकर समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया।

डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा, “प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में प्रतिबद्ध कदम है।”

पूरे जिले में अभियान जारी:

शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में हर सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी कम करना है।

कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा

error: