बिहार

डॉ. प्रमोद कुमार ने ग्रहण किया खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री का पदभार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने आज पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग के अपने कार्यालय कक्ष में औपचारिक रूप से मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा, निदेशक श्री मनेश मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक भी की। बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव श्री दिवेश सेहरा ने विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली, राजस्व समाहरण, वैध खनन गतिविधियों तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी मंत्री महोदय को दी।

Advertisements
Ad 1

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री महोदय ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जनहितकारी खनन व्यवस्था स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को दंडित किया जाएगा। मंत्री महोदय ने कहा कि विभाग द्वारा राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमसम्मत एवं पारदर्शी तरीके से कार्य किए जाएंगे।

Related posts

जल जमाव समस्या निदान हेतु विधायक और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

फुलवारी शरीफ में हत्या की साजिश नाकाम, तीन अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार!

औचक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने थाने की व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

error: