बिहार

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत Self-Enumeration तथा HLB Demarcation कार्य में बिहार के कई जिलों ने पिछले सप्ताह उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कुछ जिलों ने HLB Demarcation में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं कुछ ने Self-Enumeration में भी संतोषजनक उपलब्धि हासिल की। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा सोमवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ़्रेंस में सभी जिला जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में निदेशक रंजिता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्देश दिया गया कि चार्ज अधिकारी CMMS Portal के माध्यम से HLBC का आवंटन पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को सुनिश्चित करें। 02.05.2026 से 31.05.2026 तक आयोजित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सुगमता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित किया जाए। यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है तो उसका तत्काल सुधार चार्ज अधिकारी की जिम्मेदारी होगी, जिसके लिए पर्यवेक्षक को भौतिक रूप से रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

error: