जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की कुल 34 शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है।
जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिस पर मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस पहल से आमजन में भरोसा और संतोष देखने को मिला।
