बिहार

लहसुना थाना की बड़ी कार्रवाई : 40 लीटर देसी शराब जब्त, 2000 लीटर महुआ जावा नष्ट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम गुरपतिचक में छापेमारी कर करीब 40 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 2000 लीटर गुड़, जावा एवं महुआ को भी नष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाया गया

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च!

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

error: