बिहार

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में मेघालय टीम का निरीक्षण, मरीजों की संख्या और व्यवस्था पर ली जानकारी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत बिहार के अस्पतालों में चल रहे कार्यों के अध्ययन के लिए मेघालय से आई 13 सदस्यीय टीम इन दिनों बिहार दौरे पर है। इसी क्रम में गुरुवार को टीम ने पटना सिटी स्थित गुरुगोविंद सिंह सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्ययन किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में जाकर स्टेप-बाय-स्टेप कार्यप्रणाली को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

Advertisements
Ad 1

टीम ने खास तौर पर अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, भर्ती होने वाले मरीजों का आंकड़ा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और डिजिटल सिस्टम की कार्यक्षमता को लेकर सवाल पूछे। इसके अलावा टीम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, सर्जरी विभाग, पैथोलॉजी जांच केंद्र, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड यूनिट, मेडिसिन विभाग, शिशु रोग विभाग तथा ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का भी जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन ने टीम को डिजिटल मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सेवाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: