बिहार

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) सुश्री दीक्षा द्वारा हवाई अड्डा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों के साथ-साथ दर्ज कांडों के अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

Advertisements
Ad 1

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों के समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने सक्रिय गश्ती में वृद्धि, सूचना-संग्रह तंत्र को मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर तरीके से कायम रखा जा सके। इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

error: