बिहार

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

पटना, सोनू कुमार : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित किया। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। वर्ष 2026 की इंटर परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।

85.19 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 85. 19 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें 86.23 प्रतिशत छात्राएं और 84.09 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। आर्ट्स कॉमर्स और साइंस में टॉपर में 26 अभ्यर्थी शामिल हैं। जिसमें 19 लड़कियां शामिल है। गौरतलब कर दूं कि बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20%) के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया। सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी ने 478 अंक के साथ दूसरा स्थान साझा किया। बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान हासिल किया। पटना की माही कुमारी दूसरे और निशिका श्री तीसरे स्थान पर रही।

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट

साइंस स्ट्रीम टॉपर

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 481 (96.20%)

रैंक 2- साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 479 (95.80%)

रैंक 2- सपना कुमारी नवादा 479 (95.80%)

रैंक 3- अनामिका कुमारी बेगूसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- सत्यम कुमार दरभंगा 476 (95.20%)

रैंक 5 – पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 475 (95.00%)

बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

Advertisements
Ad 1

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- निशु कुमारी गया 479 (95.80%)

रैंक 2- सिद्धि शिखा सीतामढ़ी 478 (95.60%)-

रैंक 3- चंद्रदीप कुमार लखीसराय 478 (95.60%)

रैंक 4- मोहम्मद लकी अंसारी पूर्णिया 478 (95.60%)

रैंक 5- नासरीन परवीन पश्चिम चंपारण 477 (95.40%)

बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट

टॉपर जिला मार्क्स

रैंक 1- अदिति कुमारी पटना 480 (96.00%)

रैंक 2- माही कुमारी पटना 476 (95.20%)

रैंक 3- निशिका श्री पटना 475 (95.00%)

रैंक 4- मानवी कुमारी वैशाली 474 (94.80%)

रैंक 5- श्रेया कुमारी नवादा 474 (94.80%)

Related posts

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य पर काम कर रहा गन्ना उद्योग विभाग : मंत्री

सिखों के पांच तख्तों के लिए विशेश रेल सेवा देने के लिए रवनीत बिट्टू का आभार

error: