बिहार

खरना पूजा के साथ चैती छठ का कठिन चरण शुरू, 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ

पटना, रॉबीन राज। राजधानी पटना में लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर संध्या समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम ढलते ही घरों में धार्मिक वातावरण के बीच व्रतियों ने भगवान सूर्य और छठी मैया का स्मरण कर पूजा संपन्न की।

पूजा के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके बाद इसे परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच वितरित किया गया। खरना पूजा के दौरान पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अनुष्ठान के साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू हो गया है। अब व्रती लगातार 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखेंगे। चार दिवसीय इस पर्व का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा, जिसके बाद व्रती पारण कर व्रत का समापन करेंगे।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: