बिहार

26 अक्टूबर को डेजी क्लब का शुभारंभ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के सगुना मोड़ स्थित आर.के. पुरम, दानापुर में 26 अक्टूबर को डेजी क्लब का भव्य शुभारंभ होगा। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार उद्घाटन करेंगे। समारोह में मंत्री श्रेयसी सिंह, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, फिल्म अभिनेता पंकज केसरी, पत्रकार अजीत कुमार तथा चर्चित गायिका हनीप्रिया सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

डेजी क्लब खेल, फिटनेस और मनोरंजन को एक मंच पर लाने की पहल है। यहां बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल एवं बास्केटबॉल जैसी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की परिकल्पना है। क्लब का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने के अवसर प्रदान करना है। समारोह के आयोजक एवं स्वागतकर्ता विघा सागर सिंह और अंकित सिंह हैं। डेजी क्लब के माध्यम से क्षेत्र में खेल, फिटनेस और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की पहल की गई है।

Related posts

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहे दो युवक गिरफ्तार!

टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के श्रीनगर प्रखंड में 25 टीबी मरीजों के बीच हुआ फूड बास्केट का वितरण

घूरना पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार!