ताजा खबरेंबिहार

पटना में इस्कॉन अमृत उत्सव: भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम

पटना, रॉबीन राज। इस्कॉन पटना की ओर से आयोजित अमृत उत्सव में रविवार को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें संतों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के उपदेशों को स्मरण करते हुए भक्ति, सेवा और आपसी एकता का संदेश दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बीआईएमएस के को-चेयरमैन आदि कर्ता दास ने पॉडकास्ट के माध्यम से लोगों की विभिन्न समस्याओं और प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस्कॉन यूथ फोरम द्वारा प्रस्तुत ‘अजामिल’ नाटक रहा, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक के माध्यम से भक्ति और मोक्ष का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: