बिहार

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार की प्रतिभाशाली बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रतिभा और सामाजिक कार्यों से प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित ‘मिस ग्लोबल इंटरनेशनल 2023’ प्रतियोगिता में विजेता बनकर उन्होंने देश और बिहार दोनों का गौरव बढ़ाया। इससे पहले वह ‘मिस इंडिया फोटोगेनिक फेस’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं, जिससे उनकी आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का परिचय मिलता है। सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। बैंकॉक और दुबई में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं हाल ही में मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिस्टर एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भी उन्होंने निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयासों को भी वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। बैंकॉक में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में उन्हें बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

सुचिता सिंह के सामाजिक कार्यों को कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी सराहा है। उन्हें दुबई में हिज हाइनेस सुहैल अल जरूनी द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुंबई में प्रसिद्ध गायक उदित नारायण ने भी उन्हें समाजसेवा के लिए सम्मान प्रदान किया। वर्तमान में सुचिता सिंह रोटी बैंक की सचिव के रूप में कार्यरत हैं और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य कर रही हैं। उनके इसी समर्पण को देखते हुए दिल्ली में उन्हें भारत प्रतिभा सम्मान से भी नवाजा गया। सुचिता सिंह का मानना है कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित और फोकस्ड रहे तो वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उनका जीवन मंत्र है कि जरूरतमंदों को भोजन कराएं और मां अन्नपूर्णा पर विश्वास रखें, जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: