बिहार

जहानाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘पिंक गाड़ी’ का शुभारंभ

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर जहानाबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिले की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अभया ब्रिगेड के अंतर्गत ‘पिंक गाड़ी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘पिंक गाड़ी’ के संचालन से महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि अभया ब्रिगेड के तहत शुरू की गई यह पहल महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ‘पिंक गाड़ी’ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Related posts

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव

मोहर्रम ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी गोपाल मिश्रा घायल!

error: