बिहार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान, महापौर सीता साहू ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैमाशिकोह स्थित जीजस एंड मेरी स्कूल में घरेलू कामगार संगठन समूह के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कई महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम कार्ड संयोजक सियाराम शर्मा, देवनारायण सिंह, रेणु देवी, बबिता देवी, अंजू सिंह, नेहा देवी, मनोज जी, रामानंद जी, सुनीता कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रमिला देवी और रश्मि देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार बिट्टू ने किया।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: