बिहार

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

पटना, अजित। एम्स पटना की प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. वीणा कुमारी सिंह को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नेशनल बेस्ट मेडिकल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान बिहार आईएमए के 81वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान मोतिहारी में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल नायक, महासचिव डॉ. सारबरी दत्ता एवं कोषाध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन ने प्रो. वीणा को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया।

Advertisements
Ad 1

बिहार आईएमए की ओर से उन्हें वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पटना जर्नल ऑफ मेडिसिन का बिजनेस सेक्रेटरी भी नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि प्रो. वीणा वर्ष 2021 से फाइमर फेलो हैं, जो मेडिकल शिक्षकों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम माना जाता है. इसके अंतर्गत वे पिछले पांच वर्षों से विभिन्न संस्थानों में एमबीबीएस एवं पीजी छात्रों तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रो. वीणा का क्रिटिकल थिंकिंग विषय पर विशेष अध्ययन एवं शोधकार्य रहा है, जो रोगियों के उपचार के दौरान गुणवत्तापूर्ण और सटीक निर्णय लेने में सहायक होता है। वर्तमान में वे राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी संघ की कोषाध्यक्ष होने के साथ संघ के पीजी कोर्स का नेतृत्व कर रही हैं। साथ ही बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन की उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इस उपलब्धि पर एम्स पटना परिवार एवं चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।

Related posts

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

error: