बिहार

बिहार पुलिस सप्ताह में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, एसपी ने वाहन को दिखाई हरी झंडी

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता वाहन को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा पुलिस केंद्र, जहानाबाद के मुख्य गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।

अभियान वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशा से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहत विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: