बिहार

पटना जंक्शन व जीपीओ गोलंबर मल्टीमॉडल हब का औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार ने राजधानी के प्रमुख यातायात स्थलों पटना जंक्शन और जीपीओ गोलंबर मल्टीमॉडल हब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए और अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

अभियान से संस्कृति तक : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा का सार्थक समापन

नीतिश कुमार को मुख्यमंत्री रहते तख्त पटना साहिब के किए चौहमुखी विकास के लिए सदा याद रखा जाएगा : गुरविंदर सिंह

भ्रांतियों को दरकिनार कर किशोरियों को लगवाएं ग्राडासील वैक्सीन : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

error: