बिहार

पूर्व मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में चौक मंडल के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंहा के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव,, नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मिडिया प्रभारी प्रदीप काश, संतोष मेहता,सुरेश सिंह पटेल, विनय केसरी, संजय सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से संगठन को जो नुकसान हुआ है

उसके भरपाई में समय लगेगा। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।स्व. नवल किशोर सिंहा पिछले कई महीनों से इलाजरत थे। सोमवार के रात्रि में उनका निधन हो गया था। आज खाजेकलां घाट पर पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया। वो अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री एवं पत्नी को छोड़ गए।शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों में संजीव यादव,अजीत चंद्रवंशी,संजीव पटवा अमित कनोदिया, महेश प्रसाद, नित्यानंद चंद्रवंशी,महेश पासवान सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: