बिहार

बसमतिया पैक्स चुनाव में गौरव सिंह से 388 मतों के अंतर गुणेश्वर मेहता ने जीत दर्ज कराया

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया पैक्स में शुक्रवार को पैक्स चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार को सुबह 08 बजे से नरपतगंज निर्वाचन भवन में मतगणना कार्य शुरू किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्य शुरू हुआ मतगणना को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक वहां पहुंचे हुए थे एक ही पंचायत में मतगणना होने के कारण 02 घंटे के भीतर ही चुनाव परिणाम जारी किया गया जिसमें गुनेश्वर मेहता कुल 859 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव कुमार सिंह को 388 मतों के भारी अंतर से पराजित कर जीत दर्ज किया।

श्री मेहता आठवीं बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। जीत का प्रमाण पत्र नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अजीत कुमार ने मतगणना के पश्चात गुणेश्वर मेहता को दिया। जीत की घोषणा तथा प्रमाण पत्र प्राप्त होते ही समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा माला पहनकर जीत का जश्न मनाया।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: