बिहार

मुख्यमंत्री ने पशुपालन निदेशालय तथा प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

पटना,  सोनू कुमार : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फार्मर्स ट्रेनिंग हॉल सहित भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Advertisements
Ad 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन परिसर की चहारदीवारी को ऊँचा करायें। साथ ही परिसर को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित रखें। उन्होंने कहा कि भवन अच्छा बना है। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा। हमलोग कृषकों एवं पशुपालकों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, निदेशक, पशुपालन श्री उज्ज्वल कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, चेवाड़ा जाम से मुक्ति समेत 5 बड़े निर्देश

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: