बिहार

संपतचक में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संपतचक क्षेत्र में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2026 को शाम करीब 5.30 बजे मिलन नगर, शाहपुर थाना गोपालपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई. सूचना मिलते ही दीपक महतो, निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान विदेशी शराब बरामद की गई. पुलिस ने कुल 102 बोतल टेट्रा पैक सहित 59.4 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 71 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements
Ad 1

कार्रवाई के दौरान अनीस कुमार, निवासी शाहपुर, को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
छापेमारी टीम में दीपक महतो के साथ एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, गौतम कुमार, रजनीकांत और सिपाही राहुल शामिल थे. निषेध विभाग ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मुहर्रम को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने संभाला बिहार बोर्ड अध्यक्ष का पदभार, आनंद किशोर ने सौंपी जिम्मेदारी

बिहार में निवेश बढ़ाने को हर 30-45 दिन पर होगी उद्योग विभाग और उद्योग संगठनों की बैठक : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

error: