क्राइमबिहार

नाश्ता दुकान में हुई चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र के हर्नाहा टोल के समीप स्थित शंभू राय की नाश्ता/लिट्टी दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर दुकान से बर्तन चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में चौक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद साबिर और जिसान के रूप में हुई है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी किए गए बर्तनों को खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार मंजीत कुमार एवं उनके कर्मी सुमित चौधरी को थाना खाजेकला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के बर्तन एवं बिक्री की गई ₹1200 नकद राशि भी बरामद कर ली है। इस मामले की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

रैपिड एक्शन फोर्स के साये में मनाई जाएगी ईद, फुलवारी शरीफ में प्रशासन का फ्लैग मार्च

error: