बिहार

1500 लीटर गुड़-जावा महुआ घोल किया गया विनष्ट

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नियामतपुर मुसहरी चापोर बांध के समीप अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर करीब 1500 लीटर गुड़-जावा महुआ घोल को मौके पर ही विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई लहसुना थानाप्रभारी खुशबू खातून के नेतृत्व में की गई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के लिए महुआ घोल तैयार किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related posts

एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

चक्रवात अर्नब के बाद बारिश और जलजमाव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

डॉ. आर.के. सिन्हा का निधन पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति : रत्नेश कुशवाहा