बिहार

राज किशोर कुमार बने चौक थाना के नए प्रभारी

20251230 164913

पटना, रॉबीन राज। नए साल से पहले पटना सिटी के चौक थाना को नया थानाध्यक्ष मिल गया है। पुलिस निरीक्षक राज किशोर कुमार ने आज औपचारिक रूप से चौक थाना के थानाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य, पटना के कार्यालय में ओ.एस.डी. के पद पर कार्यरत थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के आदेश के बाद उन्हें कार्यहित में स्थानांतरित करते हुए चौक थाना का प्रभारी बनाया गया है। कार्यभार संभालते ही राज किशोर कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

Related posts

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं