बिहार

भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

पटना, अजित। खगौल दानापुर रेल मंडल कार्यालय के प्रांगण में भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया, इस अवसर पर विनोद कुमार, मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंली अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी गयी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब अंबेडकर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समानता के लिए वकालत और जाति आधारित भेदभाव मिटाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री आधार राज एवं अपर मंडल रेलप्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) राजीव कुमार सहित सभी शाखा अधिकारी व रेलकर्मी तथा इसीआरईयू, एस.सी./एस.टी. एवं ओबीसी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: