बिहार

गोपालपुर में कोरियर सर्विस से 5000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप ज़ेबाइस्कैन जब्त, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

फुलवारीशरीफ, अजित। गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाही बाग स्थित एक्सप्रेसविस कोरियर सर्विस से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप ज़ेबाइस्कैन (100ml) की कुल 5000 बोतल जब्त की है. बताया गया कि यह भारी खेप एक कोडेड कार्टन में कोरियर के माध्यम से भेजी जा रही थी. पुलिस ने ग्राहक के नाम और पते का सत्यापन किया, जिसके बाद पता चला कि मामला संदिग्ध है।

थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद कोरियर के जरिए आने वाले पैकेटों की विशेष जांच की गई. इसी दौरान एक पैकेट संदिग्ध मिला, जिसको खोलकर देखने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ. थाना अध्यक्ष ने बताया कि खेप के असली मालिक का पता लगाया जा रहा है और दूसरे जिले में संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर की प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं की इतनी बड़ी खेप किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हो सकती है और बहुत जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: