बिहार

ईद की छुट्टियां दो से तीन दिन बढ़ाने की मांग की गई

फुलवारीशरीफ, अजित। इमारत ए शरिया के जनरल सेक्रेटरी मुफ़्ती मुहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी ने बिहार सरकार की वार्षिक अवकाश सूची में ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर केवल एक-एक दिन की छुट्टी दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुसलमानों के लिए दोनों ईदें अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार हैं. उन्होंने कहा कि रोज़ा रखने के बाद ईदगाह में नमाज़ अदा करना, बच्चों के लिए कपड़े तैयार करना और परिवार संग खुशियाँ मनाना एक लंबी प्रक्रिया है जबकि ईद-उल-अजहा में तीन दिनों तक कुर्बानी का दौर चलता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से मांग की कि मुस्लिम शिक्षकों और छात्रों की सुविधा को देखते हुए ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर कम से कम दो से तीन दिन की छुट्टी दी जाए ताकि लोग समय पर अपने घर पहुंचकर त्योहार मना सकें और बाद में अपने कर्तव्यों का सुचारू रूप से पालन कर सकें।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: