बिहार

एम्स में गार्ड औऱ मरीज के परिवार के बीच धक्का मुक्की, मरीज क़ो भी बाहर निकाला, हंगामा और सड़क जाम

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना एम्स में शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया जब इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और परिजनों ने ओपीडी बंद मिलने पर हंगामा कर दिया. इतना ही नहीं मरीज के परिवार वाले एम्स में गार्ड के द्वारा किए गए बुरा व्यवहार धक्का मुक्की से नाराज होकर पटना एम्स के बाहर नेशनल हाईवे 98 को जाम कर दिया. एम्स प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. एक बार पुलिस ने समझा बूझकर कर एग्जाम हटवाया कुछ देर बाद दोबारा सड़क जाम लगा दिया गया.एम्स प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।

दरअसल, इर्द-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर एम्स प्रबंधन ने ओपीडी सेवाएं बंद रखी थीं, लेकिन इसकी पूर्व सूचना मरीजों को नहीं दी गई थी. दूर-दराज से इलाज कराने आए बड़ी संख्या में मरीज और परिजन जब लौटने लगे तो नाराजगी बढ़ गई और मामला विवाद तक पहुंच गया।

Advertisements
Ad 1

करीब 10:25 बजे इलाज कराने पहुंचीं 70 वर्षीय मालती देवी, निवासी परवलपुर (नालंदा), अपने पोते राज रोशन और बहू रुनझुन कुमारी के साथ एम्स आईं. इसी दौरान सुरक्षा गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि गार्ड ने उनके पति का कॉलर पकड़ लिया और मालती देवी को भी धक्का देकर बाहर निकालने लगा. इससे गुस्साए मरीजों और परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और एम्स गेट के बाहर सड़क जाम कर दी।

सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया. हालांकि, कुछ देर बाद करीब 11:50 बजे परिजन फिर से गेट नंबर-1 के पास सड़क जाम कर दिए. परिजनों का आरोप था कि वे दूर-दराज से इलाज के लिए उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन एम्स में गार्ड उनके साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करते हैं।

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!

error: