बिहार

ईद मिलादुन्नबी को लेकर फुलवारी शरीफ में सालाना उर्स की धूम

फुलवारीशरीफ, अजित। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब के यौम ए पैदाइश (जयंती) के मौके पर लगने वाले उर्स मुबारक में शुक्रवार की शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और मशहूर खानकाह ए मुजीबिया के संस्थापक ताजुल आरफिन हजरत मौलाना सैयद शाह पीर मुजीबउल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की. मुख्यमंत्री ने मुल्क व राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

चादरपोशी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां श्रद्धालुओं की ओर मुखातिब होकर कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पवित्र अवसर भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है. मैं पूरे प्रदेशवासियों और देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएं और मुबारकबाद पेश करता हूं।

मुख्यमंत्री के खानकाह पहुंचते ही खानकाह ए मुजीबिया के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन कादरी मुजीबी और नगर सभापति मो. आफताब आलम ने टोपी और गमछा देकर उनका खैरमकदम किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत मौलाना सैयद शाह आयातुल्लाह कादरी से उनके हुजरे में जाकर मुलाकात की और अमन, चैन, विकास व खुशहाली की दुआ की दरखास्त की. सीएम के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्याम रजक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट दिखा. जिलाधिकारी त्याग राजन, एसएसपी कार्तिकेय कुमार मिश्रा, एसडीएम गौरव कुमार, सिटी एसपी भानु प्रताप, एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, बीडीओ, सीओ, फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम सहबाज आलम, जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार, बेऊर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार, स्पेशल ब्रांच इंस्पेक्टर केसरी चंद सहित कई थानेदारों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज में सावन पर मेहंदी प्रतियोगिता, 105 छात्राओं ने लिया हिस्सा

जेनेटिक इंजीनियरिंग पर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग

पटना वीमेंस कॉलेज में मॉक AGM प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया कॉरपोरेट कौशल

error: