बिहार

अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण डीएलएसए सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

अररिया, (न्यूज़ क्राइम 24) न्यायमंडल अररिया स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार डीएलएसए के कार्यालय में आज डीएलएसए सचिव रोहित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मालूम हो कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एलएडीसी के 05 अधिवक्ता पदाधिकारियों का कार्यकाल 01 नवंबर 2026 को समाप्त हो गया है, जिसकी पूर्व संध्या पर शनिवार को उन्हें माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई थी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अब इनके स्थान पर प्राधिकार के पैनल अधिवक्ताओं को विभिन्न विधिक कार्यों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

न्यायिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और जरूरतमंद लोगों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, डीएलएसए सचिव ने बैठक में पैनल अधिवक्ताओं को कई अहम निर्देश दिए। बैठक में अधिवक्ताओं को विशेष रूप से लीगल एड केस (Legal Aid Cases), जमानत के मामलों (Bail Matters), रिमांड मामलों (Remand Cases) और जेल विजिटिंग (Jail Visiting) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सचिव ने निर्देशित किया कि एलएडीसी अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत, अब पैनल अधिवक्ता पूरी तत्परता से वादों की पैरवी करेंगे, ताकि किसी भी असहाय या विचाराधीन बंदी का न्यायिक कार्य बाधित न हो और विधिक सहायता (Legal Aid) का काम पूरी जिम्मेदारी और सही तरीके से सुचारू रूप से चल सके।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!